फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी से छेड़छाड़ कर  नोटों की गड्डियां फेंकी

Tue, 27 Dec 2016 01:10 AM IST
मां-बेटी से छेड़छाड़ कर  नोटों की गड्डियां फेंकी
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
मलपुरा के एक गांव में दबंगों ने मजदूर परिवार का जीना मुश्किल कर दिया। मजदूर की पत्नी और बेटी पर बुरी नजर रखते हैं। तीन दिन पहले घर में घुसकर दोनों के साथ छेड़छाड़ की। साथ ले जाने के लिए घर में नोटों की गड्डियां भी फेंकीं। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। महिला की सास बचाने आई तो उनको लात-घूंसों से पीटा। इससे उनके दांत टूट गए। पुलिस से शिकायत करने पर मजदूर की दो बार पिटाई लगाई। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसएसपी आफिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत कराकर मामले को निपटाने के प्रयास किया।
विज्ञापन

मलपुरा के रहने वाले मजदूर का आरोप है कि क्षेत्र के दबंग भाई जुआ कराते हैं। वह गांजा भी बेचते हैं। 23 दिसंबर को उसके घर का गेट तोड़कर आ गए। पत्नी को कमरे में बंद करके छेड़छाड़ की। मजदूर की नाबालिग बेटी बचाने आई तो उसे भी पकड़ लिया। इसके बाद नोटों की गड्डियां घर में फेंककर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच महिला की सास आ गई। उसने रोका तो उसको लात, घूंसों से पीट दिया। मजदूर शाम को थाने मेें शिकायत करके आया। मगर, पुलिस गांव में नहीं आई। इस पर दबंगों ने उसे पेड़ से बांधकर बेल्ट से जमकर पिटाई लगाई। पुलिस से दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित 25 दिसंबर को थाने गया। इस पर भी दबंगों ने उसे जमकर पीटा। पत्नी और बेटी पर तेजाब से झुलसाने की धमकी दी। इससे परिवार दहशत में है। सोमवार को पीड़ित परिवारीजन एसएसपी आफिस आए। उन्होंने शिकायती पत्र दिया। इस पर मलपुरा पुलिस को जांच के आदेश दिए गए। बताया गया है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। उनके बीच पंचायत कराकर मामले को निपटाने के प्रयास किए। एसओ मलपुरा का कहना है कि दोनों पक्षों में लेन-देन का विवाद सामने आया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें