फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े अरमानों से घर लाए थे बहू, ऐसी खीर खिला गई कि हमेशा रहेगी याद

Fri, 06 Oct 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जहरखुरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रामगढ़ क्षेत्र के करीमगंज में नवविवाहिता ने ससुरालीजनों को खीर में नींद की गोलियां डालकर खिला दीं। इसके बाद नगदी और जेवर लेकर भाग गई। तबियत बिगड़ने पर परिवारीजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के करीमगंज का है। करीमगंज निवासी सोहेल का निकाह हिना से 17 सितंबर 2017 को हुआ था। परिवारीजनों कहना है गुरुवार को पहली बार हिना ने घर में खाना बनाया था। 

खाने में पकवान बनाने के साथ खीर बनाई। परिजनों का आरोप है हिना ने खीर में नींद की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। रात करीब दो बजे परिवार के सदस्यों को हल्का होश आया तो हिना घर पर नहीं थी। ढाई लाख की नगदी और जेवर गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने नहीं दी तहरीर

नगमा पुत्री ताजउद्दीन, असगरी (65) पत्नी गफूर, ताहिरा पत्नी शाहिद, बीना पुत्री कमाल उद्दीन, अरमान पुत्र कमालउद्दीन को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रामगढ़ प्रवींद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें