फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना के हिस्ट्रीशीटर ने की थी कारोबारी के घर में लूट 

Mon, 30 Jan 2017 12:12 AM IST
मुरैना के हिस्ट्रीशीटर ने की थी कारोबारी के घर में लूट 
विज्ञापन
मुरैना के हिस्ट्रीशीटर ने की थी कारोबारी के घर में लूट  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में जूता कारोबारी यशपाल महाजन के घर में लूट करने वाला गैंग मुरैना के हिस्ट्रीशीटर गौरव यादव का निकला। हिस्ट्रीशीटर ही माल समेटकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया है। वहीं घटना में कारोबारी के बेटे के कर्नल दोस्तों के साहस पर पकड़े गए बदमाश को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

लायर्स कालोनी निवासी जूता कारोबारी यशपाल महाजन के घर में शनिवार दोपहर को डेढ़ बजे हथियारों के बल पर तीन बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने कारोबारी के बेटे विकास के दोस्त पवन डवास, कर्नल कुलवंत सिंह सहित 12 सदस्यों को बंधक बना लिया था। इसके बाद सोना-चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट ली थी। विकास के एक अन्य दोस्त कर्नल कुलराज सिंह काजल ने बदमाशों से बचकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश भागने लगे। इनमें से एक को पवन और कर्नल कुलवंत सिंह ने पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील तोमर निवासी बुआ का पुरा, थाना अख्खा, मुरैना (मध्य प्रदेश) बताया। फरार साथियों के नाम भूपेश यादव निवासी बूढपुर, थाना धरिया, रेवाड़ी (हरियाणा) और गौरव यादव निवासी दुत्तापुरा, मुरैना (मध्य प्रदेश) बताए। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि गौरव यादव मुरैना के थाना सिटी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो डकैती अधिनियम के हैं। वहीं अन्य मारपीट, छेड़छाड़ के हैं। इसके अलावा भी अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गौरव ही गैंग का लीडर है। मध्य प्रदेश पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसलिए आगरा में आकर छिपा था। यहां भी वारदात के बाद दूसरे जिले में भागने की योजना बनाई थी। भूपेश से उसकी मुलाकात हरियाणा में जेल में हुई थी। भूपेश दतिया में जेल में रहा है। सुनील की उससे यहीं मुलाकात हुई। दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। मुरैना और ग्वालियर में दबिश दी जा रही है। वहीं सुनील तोमर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
स्थानीय मददगार की तलाश 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहादुरपुर निवासी सुरेश के यहां 25 जनवरी को बदमाश आए थे। यहां पर एक स्थानीय युवक की मदद से तीन हजार रुपये महीने पर किराये पर कमरा लिया था। उनसे मिलने स्थानीय युवक आया था। उसने मकान मालिक को अपना नाम चौहान साहब बताया था। उसी के साथ तीनों अपाचे बाइक से न्यू आगरा क्षेत्र में भी आए थे। आशंका है कि इसी दौरान कारोबारी के घर की रेकी करके गए। 
विज्ञापन


नहीं दी सामान की लिस्ट 
कारोबारी के घर से बदमाश कितना माल लेकर गए, यह भी साफ नहीं हो सका है। कारोबारी ने पुलिस को जेवरात और नकदी की जानकारी के लिए लिस्ट बनाकर देने को कहा है। पुलिस उसका इंतजार कर रही है। 

कालोनी में दहशत का माहौल 
आगरा। लायर्स कालोनी में कारोबारी के घर में लूट की घटना के बाद से दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने गश्त की मांग की है। 
 बता दें, जूता कारोबारी यशपाल महाजन के घर में लूट की घटना के बाद से कालोनी में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पाश कालोनी में आए दिन बदमाश वारदात कर रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। कालोनी के रहने वाले एजेंट सिंह यादव के घर में एक साल पहले चोरी हुई थी। उसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वह बताते हैं कि पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। इस वजह से ही लूट की घटनाएं हो रही हैं। लोग दिन में घरों से बाहर आने में डरते हैं। महिलाएं दिन में भी गेट पर ताला लगाकर रहती हैं। वहीं प्रकाश चंद्र अग्रवाल का भी यही कुछ कहना है। लोगों का कहना है कि वह अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। 

कारोबारी के घर के बाहर पुलिस पिकेट लगाई 
आगरा। जूता कारोबारी यशपाल महाजन का परिवार लूट की घटना के बाद से दहशत में है। कारोबारी ने प्राइवेट सुरक्षा गार्ड से लेकर घर में आटोमेटिक लाक सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। यशपाल महाजन के बेटे मनु महाजन ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा के साथ ही वह अपनी ओर से भी सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए रविवार से वायरिंग लगाने का काम भी शुरू हो गया। इसके साथ ही प्राइवेट गार्ड भी घर के बाहर तैनात किए जाएंगे, जिससे घर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जा सके। मैन गेट पर आटोमेटिक सिस्टम रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में उसे अंदर से लाक किया जा सकेगा। 
उधर, लूट करने वाले बदमाशों ने कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। यही वजह है कि पुलिस ने कारोबारी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके घर के बाहर पुलिस पिकेट लगा दी गई। दो सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगे। उनके घर में आने वाले हर आने जाने वाले से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें