हरीपर्वत थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को दो चेन स्नेेचराें को पकड़ा। उन्होंने चेन लूट की कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनके पास से बुलट और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों में इब्राहिम और मुंदी उर्फ सलमान निवासी आलमगंज, लोहामंडी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कालिंदी विहार निवासी राजा से अपाचे बाइक किराए पर लेकर आते थे। वह चोरी की बाइक एक घंटे के लिए 500 रुपये में किराए पर देता है। बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे।
हरीपर्वत और न्यू आगरा क्षेत्र में चेन लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। हरीपर्वत से पूर्व में लूट के मामले में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस राजा की तलाश कर रही है।