फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजगंज में सराफ से 1.35 लाख की लूट

Wed, 03 Feb 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज स्थित सौ फुटा रोड पर मंगलवार सुबह अपाचे सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने सराफ देवांश वर्मा को रोक लिया। इसके बाद तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और 1.35 लाख के जेवरात और नगदी लूट ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग की लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

शहीद नगर निवासी सराफ देवांश वर्मा की ताजगंज के धांधूपुरा बाजार में लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सुबह तकरीबन 11:30 बजे वह स्कूटर (एक्टिवा) से दुकान के लिए चले। सौ फुटा रोड पर पंचवटी कालोनी के पास पीछे से अपाचे सवार दो बदमाश आए। आगे बैठे बदमाश ने हेलमेट, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। उन्होंने देवांश से नगला मेवाती जाने का रास्ता पूछा। इस पर वह स्कूटर धीमा करकर रास्ता बताने लगा। तभी पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा तान कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद जेवर और नगदी मांगी। देवांश ने 40 ग्राम सोने के जेवरात (चेन और झुमकी) और 25 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन कुछ दूरी पर फेंक दिया और भाग निकले। देवांश ने पुलिस कंट्रोल रूम पर 15 मिनट तक फोन किया, लेकिन फोन व्यस्त आया। इस पर उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस चौकी पर बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें