फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो लूट के विरोध पर चालक का गला रेता, गंभीर

Sat, 07 Nov 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-जलेसर मार्ग पर बांसइंदा मोड़ पर शुक्रवार रात 9:30 बजे तीन बदमाशों ने आटो लूटने का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। चालक का शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर बदमाश खेतोें में होकर भाग निकले।
विज्ञापन

खंदौली के गांव आबिदगढ़ निवासी लक्ष्मी नरायन उर्फ गिलगिल (20) पुत्र रामप्रकाश रात को आटो लेकर घर लौट रहा था। बांसइंदा मोड़ पर तीन बदमाशों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। तीनों उसके आटो में बैठ गए। इसके बाद आटो लूटने की कोशिश करने लगे। लक्ष्मी नरायन बदमाशों से उलझ गया। उनकी गुत्थमगुत्था होने लगी। इस पर एक बदमाश ने उसकी आंखों मेें मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद भी जब चालक आटो से नहीं उतरा तो बदमाशों ने उसका गला रेत दिया। वह खून से लथपथ हो गया। लक्ष्मीनरायन ने बाहर की तरफ भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। बताया गया है कि एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। आटो से तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं। घायल चालक को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें