गांव कनराउ से दुकान बंद करके घर लौट रहे सराफ राजा बाबू को गांव वालों के साहस ने लुटने से बचा लिया। बहादुरों ने जान की परवाह किए बगैर दो बदमाश भी पकड़ लिए। बदमाशों ने गोली भी चलाई। इसके बावजूद गांव वाले डरे नहीं। घबराकर भागे बदमाश अपनी बाइक भी छोड़ गए। ग्रामीणों ने बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उनसे पूछताछ में उनके साथियों के नाम भी मिल गए हैं।
एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सराय नीम के रहने वाले राजा बाबू बुधवार शाम करीब पांच बजे कनराउ से अपनी दुकान बंद करके घर के लिए बाइक से चले थे। दो सौ मीटर चलते ही आगरा-जलेसर रोड पर उसके पीछे बिना नंबर की डिस्कवर बाइक पर दो बदमाश लग गए। बाद में बाइक पर ही तीन बदमाश और आ गए।
दोनों ने राजू बाबू के आगे बाइक अडा़कर उन्हें गिरा दिया और जेवरात तथा कैश से भरा बैग छीनने लगे। सबसे पहले तो उन्होंने ही साहस दिखाया जो तमंचे तने होने पर भी बैग नहीं छोड़ा। इस पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी, जो उन्हें लगी नहीं। इसका शोर सुनकर आस पास के गांव वाले आ गए।
एक बदमाश ने ग्रामीणों पर भी गोली चलाई, लेकिन उसका निशाना चूक गया। ग्रामीणों ने अंजाम की परवाह किए बगैर एक बदमाश मौके से पकड़ लिया। भागते चार बदमाशों में से एक और को कनराउ के पास दबोच लिया। बदमाशों की एक बाइक भी छूट गई। बाद में बरहन पुलिस को दोनों बदमाश सौंप दिए गए।
फीरोजाबाद के हैं बदमाश
पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम ब्रजेश और अंशुल बताए हैं। ये फीरोजाबाद के थाना दक्षिण के नगता मोते के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे उनके फरार साथियों के नाम-पते मालूम कर रही है।
--।
बाइक की नबर प्ल्ेाट उल्टी कर दी थी
बरामद बाइक की नम्बर प्लेट उल्टी करके लगाई गई है। इसके नंबर भी मिटे हुए हैं।