फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः वृद्ध नौकर को मारकर डाक्टर के घर से 6 लाख की लूट

Fri, 24 Nov 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र की पंजाबी कालोनी में गुरुवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे वृद्ध नौकर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे करीब छह लाख के जेवर और नकदी लूट ली। शुक्रवार को जब नौकरानी काम करने आई तब हत्या की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी रघुवीर सिंह उर्फ वीरे (60) वर्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के यहां कर्मचारी थे। उनकी पंजाबी कालोनी निवासी दंत चिकित्सक योगेंद्र सिंह तोमर से भी जान पहचान थी। योगेंद्र उन बेहद भरोसा करते थे। 

इसलिए गुरुवार को जब वह कुसमरा परिवार सहित भांजी की शादी में गए तो रघुवीर को रात में घर में रुकने की जिम्मेदारी सौंप दी। रघुवीर रात को घर में बरामदे में पडे़ तख्त पर सो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी समय घर में घुसे बदमाश घुस आए। उन्होंने रघुवीर की गला दबाकर हत्या के बाद घर के कमरों में रखे करीब छह लाख के जेवर और हजारों की नकदी लूट ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब नौकरानी घर में काम करने के लिए गई तो अंदर रघुवीर का शव पड़ा देखकर चीख पड़ी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी राजेश एस व एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्यारे रघुवीर के पहचान वाले रहे होंगे। दरवाजे में लगे ताले को रघुवीर ने स्वयं ही खोला था। बाथरूम के पास ही चाबी लगा ताला रखा मिला। वहीं मुख्य दरवाजे के अलावा घर में प्रवेश के सभी रास्ते बंद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें