ताजमहल से बाहर निकलती पीड़ित कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मंगलवार को शर्मनाक मामला सामने आया है। ताज की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत पर थाना ताजगंज पुलिस जांच कर रही है।
महिला कॉन्स्टेबल के अनुसार ताजमहल स्थित सीआईएसएफ के कार्यालय में उसके साथ यह घटना हुई है। इस संबंध में ताजगंज पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।
उधर, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने महिला के आरोप झूठे बताए हैं। उनका कहना है कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। उसे चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसी कारण झूठा आरोप लगा रही है।