फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्रा मिली तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के दौरेठा से चार दिन पहले अगवा छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा को नेपाल ले जाने वाले थे। मगर, गोरखपुर में उन्हें पकड़ लिया गया। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, दौरेठा निवासी कक्षा आठ की छात्रा पूजा का अपहरण सोमवार को शमीम ( दोनों परिवर्तित नाम) ने किया था। इसकी जानकारी पर विहिप और बजरंग दल के नेताओें ने थाना शाहगंज मेें हंगामा किया था। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को गोरखपुर में पुलिस टीम ने दबिश दी।

इसके बाद आरोपी शमीम और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। पूजा भी मिल गई। शुक्रवार को टीम उन्हें आगरा ले आई। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को ईदगाह बस स्टैंड के पास से पकड़ा है। इसकी जानकारी पर बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर सत्संग प्रमुख विनोद शर्मा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील पाराशर ने कहा कि आरोपी युवक छात्रा को नेपाल ले जाने की फिराक में थे। शुक्रवार शाम को पुलिस ने छात्रा को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें