यूपी में कासगंज के अमांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमांपुर के मोहल्ला कुरैशी निवासी शाकिर का कस्बे की ही दूसरी बस्ती की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवारीजनों को रिश्ता पसंद नहीं था। मामले की जानकारी पर परिवारीजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी।