जिला पंचायत के वार्ड-12 से नामांकन करने जा रहे महेश कुमार जाटव का जुलूस रोकने पर उनके समर्थकों ने सेमरी का ताल में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महेश कुमार का आरोप था कि बसपा से पहले उनका टिकट फाइनल हुआ था, लेकिन बसपा विधायक कालीचरण सुमन ने बृज मोहन उपाध्याय से पैसा लेकर उन्हें टिकट दिलवा दिया। पुलिस से सांठगांठ करके उनका जुलूस रुकवा दिया। बसपा विधायक के इशारे पर ही पुलिस ने उनके और समर्थकों के साथ मारपीट की। इससे गुस्साए महेश कुमार जाटव के समर्थकों ने सैमरी में रोड जाम कर हंगामा किया।
उधर, विधायक कालीचरण सुमन ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि महेश कुमार किसी विरोधी पार्टी के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की नीयत से ऐसे आरोप लगा रहा है। जिला पंचायत के टिकट वितरण से न तो उनका कोई लेना देना है और ना ही किसी का समर्थन किया है।
नहीं मिल रही आचार संहिता की कापी
आगरा। जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का कहना है कि नामांकन फाइनल होने के बाद भी उन्हें न तो आचार संहिता की कापी दी जा रही है और ना ही व्यय रजिस्ट्रर के बारे में सूचनाएं। नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने में भी तहसीलों में परेशान किया जा रहा है। प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को वाहन परमीशन, लाउड स्पीकर परमीशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।