झांसी की महिला को प्यार के जाल में फंसाकर आगरा लाया उसका प्रेमी लोहामंडी क्षेत्र में छोड़कर चला गया। यहां लोगों ने जब युवती को भटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
झांसी की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसका एक बेटा भी है। वह मायके में रह रही है। पिछले दिनों उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने उससे दोस्ती कर ली।
उससे शादी का वादा करने लगा। पिछले दिनों घर से शादी करने की कहकर ले आया। कुछ दिन अपने साथ रखा। मंगलवार को राजामंडी स्टेशन के पास छोड़कर चला गया। महिला ने प्रेमी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
रात में महिला भटक रही थी। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर लोहामंडी पुलिस उसे थाने पर ले आई। महिला ठीक से सुन नहीं पाती है। पुलिस का कहना है कि युवती के परिवारीजनों से संपर्क किया जा रहा है।