फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण कारीगर को गोली मारी, घायल

Sat, 13 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के पास नाला कंसखार में शुक्रवार शाम को आभूषण कारीगर मान सिंह को बाइक सवार एक युवक ने गोली मार दी। कारीगर अपने मालिक को काम का हिसाब देने नाई की मंडी जा रहा था। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी मान सिंह फव्वारा स्थित चांदी कारखाने में काम करते हैं। वह चांदी के आभूषण बनाते हैं। कारखाना मालिक का आफिस नाई की मंडी स्थित नाला कंसखार में है। कारीगर आफिस पर रोजाना काम का हिसाब देने जाते हैं। मान सिंह शाम तकरीबन सात बजे स्कूटर से आफिस जा रहे थे। रास्ते में दो युवक उनके स्कूटर के बगल में बाइक से चलाने लगे। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने तमंचे से गोली मार दी, जो उनके पैर में लगी। वह घायल हो गया। मान सिंह ने स्कूटर नहीं रोका। वह सीधा अपने आफिस पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी मालिक को दी। मालिक और अन्य कर्मचारी उन्हें  इमरजेंसी लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी पर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह पहुंच गईं। उनका कहना है कि जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें