फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी न चुका पाने पर दोस्तों को सौंपी पत्नी

Tue, 01 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी न चुका पाने पर पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद चार दोस्तों ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध पर पति ने घर में उसे कमरे में बांध कर रखा। दो महीने पहले पीड़िता घर से भाग निकली। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली संजना (परिवर्तित नाम) ने घर के सामने रहने वाले संजय (परिवर्तित नाम) से प्रेम विवाह किया था। संजय ने उसे दिल्ली में रखा। कुछ दिन बाद ही पति का रवैया बदल गया। उसने रुपयों की मांग शुरू कर दी।  संजना से मारपीट की जाने लगी। पिछले साल दिसंबर में वह उसे आगरा लेे आया। यहां पर अपनी बहन के घर पर रखा। आरोप है कि बहनोई ने संजना के साथ बलात्कार किया। इस बारे में संजय को बताया, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं किया। इसके बाद संजय के दोस्तों ने भी उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे घर में बांध कर रखा गया। छह महीने तक उक्त लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया। 16 जून को संजना घर से भाग निकली। पीड़िता ने बताया कि पति ने दोस्तों से कुछ रकम उधार ले रखी थी। रकम वापस नहीं कर पाने के कारण उसे दोस्तों के हवाले कर दिया था। थाना हरीपर्वत में शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें