फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदारी में रियल एस्टेट कारोबारी की कार पर फायरिंग

Wed, 22 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
बाइक सवार दो हमलावर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत स्थित खंदारी क्वार्टर में बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी सुबोध बंसल की कार पर फायरिंग कर दी। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना से कारोबारी का परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खंदारी क्वार्टर निवासी सुबोध बंसल ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह छह बजे उनकी हुंडई कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। चौकीदार शंकर लाल घर के पास ही लगी स्ट्रीट लाइट बंद करने चला गया। तभी हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने कार के पीछे वाले शीशे पर फायर झोंक दिया। गोली पीछे के शीशे को तोड़ती हुई सीट में जा लगी। शंकरलाल दौड़कर पहुंचा तब तक हमलावर भाग निकले। सुबोध भी आ गए। जानकारी पुलिस को दी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए गए। इसमें दोनों हमलावरों के फुटेज आ गए हैं। कारोबारी का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घटना से परिवारीजन दहशत मेें हैं। कारोबारी ने मंगलवार को थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। इसके बाद अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में हमलावरों के चेहरे और बाइक का नंबर नहीं दिख रहा है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें