फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Nov 2020 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के अधिवक्ता पिता ने दामाद सहित चार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला एमपी नगर निवासी मेघेश यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह की शादी वर्ष 2009 में विवेकी देवी पुत्री बलवीर सिंह यादव एडवोकेट निवासी अलीगंज के साथ हुई थी। मृतका के अधिवक्ता पिता बलवीर सिंह यादव ने बताया कि मेघेश के एक अन्य महिला से संबंध थे जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी बात पर शनिवार देर शाम विवेकी देवी (30) की बुरी तरह से पिटाई और गला दबाकर हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर
विज्ञापन


बताया कि बेटी ने कई बार इस बारे में बताया था, लेकिन समझा बुझाकर बेटी को शांत कर दिया जाता था। आरोप है कि शनिवार को दीपावली थी और पति घर पर पूरे दिन नहीं आया तो बेटी ने विरोध जताया, इसी बात पर मेघेश ने विवेकी की बुरी तरह से पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव कमरे में रखा हुआ था और ससुरालीजन फरार हो चुके थे। मृतका के पिता ने बेटी के पति मेघेश, ससुर वीरेंद्र सिंह, देवर रजत यादव और सास मिथलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया, वहीं उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें