फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान जूता कारीगर ने पत्नी-बच्चों के साथ खाया विषाक्त पदार्थ, रिश्तेदारों को भेजा वीडियो

Mon, 28 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में सूदखोर से परेशान जूता कारीगर ने पत्नी और बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
जूता कारीगर दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार रात को सूदखोर से परेशान होकर जूता कारीगर ने पत्नी और दो बच्चों के साथ कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने अपने रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर एक वीडियो भी भेजा, जिसमें सूदखोर के उत्पीड़न की बात कही। रविवार की सुबह वीडियो देखने के बाद रिश्तेदार उसके घर आए। तब चारों को घर से निकाल कर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्यासपुरा निवासी दीपक कुमार जूता कारीगर है। वह ठेके पर जूते लाकर बनाने का काम करता है। दीपक ने एक साल पहले एक व्यक्ति से 1.15 लाख रुपये उधार लिए थे। इस पर 10 प्रतिशत ब्याज बताई गई थी। मार्च में लॉकडाउन हो गया। इस कारण दीपक का काम बंद हो गया। रकम वापस नहीं कर सका। इस पर सूदखोर और उसके भाइयों सहित अन्य साथी घर के चक्कर काटने लगे। इसकी शिकायत दीपक ने पुलिस से की थी, लेकिन शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।  


सूदखोर के आए दिन के तगादे से परेशान होकर दीपक ने 23 सितंबर को अपने मकान का सौदा कर दिया। उसे इसके 1.5 लाख रुपये मिले। दीपक ने साहूकार को फोन करके मूलधन को ले जाने को कहा। मगर, उसने शाम को अपने घर पर बुलाया। यहां पर बंधक बना लिया। उसकी पिटाई की। इसके बाद स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरे कागज पर लगवाए दंपती से अंगूठे के निशान

पीड़ित का आरोप है कि सूदखार ने फोन करवाकर पत्नी अनुराधा को भी चेकबुक के साथ बुला लिया। बाद में उसे भी बंधक बना लिया। उसकी भी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर अनुराधा से भी चेक और कोरे कागज पर अंगूठा निशानी, फोटो भी लगवा ली। मोबाइल से वीडियो भी बनाया। 

वीडियो में कहलवाया कि तीन लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए हैं, जो कि इसी साल के 28 अक्तूबर तक चुकाऊंगा। इसके बाद ही धमकी देकर छोड़ा। घर पहुंचने पर दीपक और अनुराधा तनाव में आ गए। तब से परेशान ही थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों ने शनिवार रात कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया। इस दौरान वीडियो बनाकर परिवार और परिचितों को भेज दिया। 

जब रविवार सुबह रिश्तेदारों ने अपने मोबाइल में दीपक का वीडियो देखा तो घर आ गए। दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर दरवाजे को तोड़कर प्रवेश किया। कमरे में दीपक, अनुराधा और दो बच्चे पड़े हुए थे। परिजनों ने उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें