फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मरीना के बाहर पार्किंग में कार ने महिला को रौंदा, मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:56 AM IST
होटल मरीना के बाहर पार्किंग में कार ने महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन
इस तरह आपस में भिड़ीं कारें
विज्ञापन
 हरीपर्वत के होटल मरीना के बाहर पार्किंग में शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस महिला को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

इलाहाबाद में नैनी जेल के सामने झुग्गी में रहने वाला ध्रुव पाल पांच दिन पहले काम की तलाश में आगरा आया था। उसके साथ पत्नी आशा देवी (40) और दस साल की बेटी शिवानी भी आई थी। ध्रुव पाल हरीपर्वत चौराहा स्थित होटल मरीना के बाहर खुली पार्किंग में गुजर बसर कर रहा है। शनिवार दोपहर तकरीबन 12 बजे आशा देवी पार्किंग में बैठी हुई थी। शिवानी फुटपाथ के पास खेल रही थी। अचानक सफेद रंग की कार में एक युवक आया। उसने कार को पार्किंग में बैक किया। इसके बाद तेज गति से कार ले जाने लगा। इससे आशा देवी कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। चीखपुकार सुनकर उसकी बेटी और अन्य लोग आ गए। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक संजय प्लेस में कार ले जाकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस आशा देवी को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कार की तलाश की जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
पार्किंग में नहीं बनी है दीवार
होटल मरीना के बाहर बनी पार्किंग में कहीं भी दीवार नहीं बनी है। अक्सर लोग यहां पर अपने वाहनों को खड़ा करके जाते हैं। दीवार और गेट नहीं होने के कारण ही आरोपी कार चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें