फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर स्लीपर, ट्रेन गिराने की साजिश

Sun, 25 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
train accident
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा के बीच शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने डाउन लाइन पर सीमेंट का स्लीपर रखकर ट्रेनों को गिराने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही पहुंची आरपीएफ ने स्लीपर हटवाया। इससे पहले भी शरारती तत्व रेलवे ट्रैक पर स्लीपर और पत्थर रख चुके हैं। इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है इसका पता पुलिस नहीं लगा पाई है। विंध्याचल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेल संपत्ति व यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। 


 शुक्रवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने विंध्याचल के जासा बघौरा के बीच में रेलवे के पटरियों के किनारे रखे सीमेंट के टूट स्लीपर को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। डाउन लाइन पर रखे स्लीपर से टकराकर किसी ट्रेन को गिराने की योजना बनाई थी। देर रात पहुंचे पेट्रोलिंग पर निकले आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने स्लीपर को रेलवे ट्रैक पर रखा देखा तो उन्होंने तत्काल उसे हटवाया। इसके बाद विंध्याचल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। ऐसी घटनाएं पहले भी दो बार हो चुकी हैं। लगभग तीन महीने पहले भी दो बार रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने पत्थर और स्लीपर रखा था। जिसकी जांच की जा रही थी लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें