फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्रा बरामद नहीं 72 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 24 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
student kidnap - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शाहगंज के दौरेठा से अगवा छात्रा को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस की लापरवाही से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने बुधवार को थाना शाहगंज का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने 48 घंटे का समय और मांगा है।
विज्ञापन

बता दें, दौरेठा निवासी कक्षा आठ की पूजा (परिवर्तित नाम) का अपहरण सोमवार को शमीम ( परिवर्तित नाम) ने किया था। इसकी जानकारी पर मंगलवार को थाने में  हंगामा हुआ था। बुधवार सुबह विधायक योगेंद्र उपाध्याय, बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर सत्संग प्रमुख विनोद शर्मा, रवि दुबे, विनोद शर्मा, संजय मल्होत्रा कार्यकर्ताओं के साथ थाना शाहगंज पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की। छात्रा की बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की एक टीम टूंडला गई थी। मगर, छात्रा नहीं मिली। सुनील पाराशर ने बताया कि पुलिस को 72 घंटे का समय दिया गया है। सिकंदरा से भी दो छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। सोमवार को एसएसपी आफिस का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा।

महाराष्ट्र ले जाने की आशंका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा को शमीम महाराष्ट्र ले गया है। उसकी रिश्तेदारी मुंबई में है। इस पर पुलिस को आशंका है कि शमीम छात्रा को मुंबई ले गया होगा। इस पर एक टीम वहां भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें