फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकरों ने पीटे अफगानी सैलानी, गाइड

Wed, 02 Mar 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की शह पर सैलानियों से खींचतान करने वाले हॉकरों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि पुरानी मंडी ताजगंज चौराहे पर अफगानी सैलानी और उनके साथ चल रहे गाइड की पिटाई कर दी। ताजमहल देखने के बाद मंगलवार शाम को अफगानी पर्यटकों के दल पर हॉकरों ने 10 रुपये के ताजमहल के की-चेन को 2200 रुपये में खरीदने का दबाव बनाया। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है, जबकि सैलानी इसकी शिकायत अफगानिस्तान के  दूतावास में करेंगे।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम का है। अफगानी पर्यटक सैफीतुल्लाह, अब्दुल जमील, तप्तलाह, केसी मुराद, हाजी शोब्रा और महिला पर्यटक शुक्रियाना, माजिया और मुशैक ताजमहल देखने के बाद पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे तो पानी लेने गए सैफीतुल्लाह को हॉकरों ने घेर लिया। की-चेन 2200 रुपये में खरीदने के लिए जबरदस्ती करने लगे। गाइड ने रोका तो उसे पीट दिया। वहां खड़ी पुलिस से अफगानी पर्यटकों ने मदद के लिए कहा, लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे। तब सैफीतुल्लाह खुद बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। अफगानी पर्यटकों ने इस मामले की शिकायत पर्यटन पुलिस से की है। पर्यटकों में इस कदर गुस्सा है कि वह दिल्ली पहुंचकर अफगानी दूतावास को शिकायत करेंगे।

वीडियो हुआ सार्वजनिक
अफगानी पर्यटक ने इस घटनाक्रम के बाद अपना वीडियो तैयार किया, जिसमें वह पूरे मामले को बयां कर रहे हैं। उन्होंने हॉकरों पर कड़ी कार्रवाई करने और जेल भेजने की अपील इस वीडियो में की है। रात तक यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें