फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में हॉकर युवती ने चबाया कांच

Sun, 13 Dec 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास हॉकरों के खिलाफ पर्यटन थाना पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक हॉकर युवती को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसका सामान कब्जे में लेने के बाद डंडे मारे। इसके बाद कार में बैठा लिया। जेल जाने के डर से दहशत में आई युवती ने पुलिस अभिरक्षा में कांच का पैन चबा लिया। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिसकर्मियोें के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ताजगंज की रहने वाली निम्मो (18) पुत्री रहीश को पकड़ा। वह कांच के पैन बेच रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने निम्मो की पिटाई लगाई। इसके बाद सामान को कब्जे में लेने के बाद कार में बैठा लिया। महिला दरोगा एकता सिंह उसे थाने ले जाने लगीं। निम्मो की मां परवीन ने बताया कि बेटी से पुलिस ने जेल भेजने की बात कही। इससे वह दहशत में आ गई। उसने अपने पास रखे कांच के पैन को चबा लिया। कांच चबाने से उसका गाल और जीभ कट गई। खून निकलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि युवती को सामान बेचते हुए पकड़ा था। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पिटाई के बारे में निम्मो की मां ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
ढाई महीने पहले भी गई थी जेल
एसओ ने बताया कि ढाई महीने पहले भी निम्मो के खिलाफ  शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत नहीं दी थी। इस पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। हालांकि तीन दिन बाद कोर्ट से जमानत होने पर उसे रिहाई मिल सकी थी। दोबारा जेल जाने के डर से ही उसने कांच चबा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें