फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव से पहले भिड़े

Sun, 13 Dec 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान समाजवादी छात्र सभा (सछास) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर बैरियर तोड़ दिया और नामांकन कक्ष में घुस गए। पुलिस ने उनको खदेड़ा। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि समय समाप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

खंदारी परिसर के जेपी सभागार में दोपहर एक से तीन बजे तक नामांकन होना था। तय समय पर दावेदारों के नामांकन के बाद तीन बजे गेट बंद कर दिया गया। इसी बीच एबीवीपी और सछास कार्यकर्ताओं ने समय समाप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार रंजना यादव का पर्चा भरवाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्र गेट पर चढ़कर अंदर कूद गए। इसी बीच गेट के बाहर खड़े छात्रों ने गेट पर बंधी रस्सी तोड़ दी और नामांकन कक्ष में पहुंच गए। वहां कुर्सियां तोड़ दीं और माइक फेंक दिए। पुलिस के समझाने पर भी छात्र नहीं माने तो बलपूर्वक उन्हें खदेड़ा गया।  उधर, आप प्रत्याशी रंजना यादव का कहना है कि सछास और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पर्चे छीन लिए। शिक्षकों ने नए सिरे से पर्चा भरवाया।
चीफ प्रोक्टर डा. एके सिंह ने कहा कि हंगामा करने वाले छात्रों के बारे में मीटिंग बुलाई है। उसी में कार्रवाई तय होगी। चुनाव अधिकारी डा. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को नामों का सत्यापन होगा। इसी दिन नाम वापसी भी होगी। 18 को मतदान होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी:
अध्यक्ष: ऋषिकेश सिसौदिया, डमी प्रत्याशी प्रदीप चाहर
उपाध्यक्ष: प्रियंका दुबे, चंद्रशेखर पाठक, आशुतोष विमल, जीडी चाहर
महामंत्री: ललित शर्मा, दीपक बघेल
संयुक्त सचिव: प्रदीप बघेल
पुस्तकालय मंत्री: प्रतिष्ठा अंबेश
विज्ञान संकाय: विशाल गुप्ता
कला संकाय: किम्मी
मैनेजमेंट: विक्रांत वार्ष्णेय
ललित कला संस्थान: विष्णु
गृह विज्ञान: राधिका शर्मा
......
समाजवादी छात्र सभा
अध्यक्ष: आशीष यादव
उपाध्यक्ष: पंकज शर्मा
सचिव: इंद्रेश यादव
पुस्तकालय मंत्री: रूप सिंह
इंजीनियरिंग संकाय: चंद्रमोहन यादव
कला: मनी नौटियाल
मैनेजमेंट: सौरभ कसेरा
गृह विज्ञान: प्रीति राज
विज्ञान: अभिषेक श्रीवास्तव
ललित कला: सुनील
लाइफ साइंस: रंजीत
एनएसयूआई:
अण्यक्ष: कृष्णमणि त्रिपाठी
उपाध्यक्ष: शुभम जादौन
महामंत्री: जकारिया वारसी
आईईटी: सुमित सिंह
.....
आम आदमी पार्टी:
अध्यक्ष: रंजना यादव
उपाध्यक्ष, राजकुमार सक्सेना
इन्होंने भी भरे पर्चे: अध्यक्ष पद के लिए अंकुर गौतम और भूरी सिंह, उपाध्यक्ष के लिए भूरी सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह और शुभम प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें