फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगोदाम के पास पकड़ा अवैध असलहा का कारखाना

Sat, 28 Jan 2017 12:56 AM IST
मालगोदाम के पास पकड़ा अवैध असलहा का कारखाना
विज्ञापन
अवैध असलहे की फैक्ट्री से बरामद तमंचा और समान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरीपर्वत थाना पुलिस ने बंद पड़े मालगोदाम के पास झाड़ियों में बनी झोपड़ी से अवैध असलहा का जखीरा बरामद किया है। साथ ही मथुरा के गोवर्धन के दौसेरस के विजय खाती को गिरफ्तार किया है। वह आगरा जोन में हथियार तस्करी के लिए बदनाम डिग्गो का भाई है। डिग्गो आर्म्स एक्ट में दस बार जेल जा चुका है। 
विज्ञापन

पुलिस कोसूचना मिली थी कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए असलहा की खेप मंगाई गई है। विजय ने बताया है कि तमंचे बेचने के लिए ही लाए गए हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना ने प्रेस वार्ता में बताया कि विजय के पास से 315 बोर के 20 नए तमंचे, 25 से 30 तमंचों को तैयार करने की सामग्री और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।

कागारौल में भी पकड़े अवैध हथियार 
कागारौल पुलिस ने दौरेठा गांव में अवैध असलहा की सरसों के खेत में चलाई जा रही फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 15 तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। ये 315 और 32 बोर के हैं। पुलिस ने पनवारी गांव के दो भाइयों विनोद उर्फ गुल्ली तथा बच्चू सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें