मथुरा में गो तस्करों ने शनिवार रात दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। गो तस्करों के वाहन ने डायल 100 की गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कोसीकलां क्षेत्र के गोपाल बाग के समीप हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन से गोवंश ले जा रहे हैं। इस पर गोपाल बाग के पास डायल 100 की गाड़ी खड़ी कर सिपाही ने उक्त वाहन को रुकवाने का प्रयास किया।
गो तस्करों ने वाहन नहीं रोका और डायल 100 की गाड़ी में टक्कर मारकर फरार हो गए। घटना में डायल 100 का एक सिपाही घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से नयति रेफर कर दिया गया।
गो तस्करों के वाहन की टक्कर सिपाही के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गो तस्करों को पकड़ने के लिए छाता, कोसी और शेरगढ़ थाना पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।