फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी मां-बेटी ने दो लुटेरों को दबोचा 

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
साहसी मां-बेटी ने दो लुटेरों को दबोचा 
विज्ञापन
लुधियाना में गर्भवती लड़की के साथ किया रेप
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के कछपुरा में साहसी मां-बेटी ने लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने न सिर्फ बदमाशों को बाइक से गिरा लिया, बल्कि उनकी पिटाई भी लगाई। एक बदमाश यमुना में कूद गया। बाद में उसे रिवर पुलिस बाहर निकाल लाई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। मां-बेटी के साहस को लोगों ने भी सलाम किया। 
विज्ञापन

कछपुरा निवासी रामा देवी पत्नी रुमाल सिंह शनिवार सुबह बेटी चंचल के साथ खेत से लौट रही थीं। तभी नीले रंग की अपाचे पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने रामा देवी के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया। बदमाश बाइक को दौड़ाते उससे पहले ही चंचल ने बदमाश को बाइक से गिरा लिया। दूसरा बदमाश भी बाइक सहित गिर पड़ा। इस पर उसे रामा देवी ने पकड़ लिया। दोनों मां-बेटी उन्हें लात-घूंसों से पीटने लगीं। एक बदमाश ने उन्हें ईंट से पीटना शुरू कर दिया। घायल होने के बाद भी दोनों ने उन्हें नहीं छोड़ा। हालांकि एक यमुना में कूद गया। चीखपुकार सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। यमुना में कूदे बदमाश को रिवर पुलिस बाहर निकालकर लाई। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। 
नोटबंदी में लूटे पर्स और मोबाइल 
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश गोपाल और मनीष निवासी सुशील नगर हैं। गोपाल डेढ़ साल पहले जेल से छूटकर आया है। उसने हाल ही में लूट की पांच वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। नोटबंदी के दौरान उसने कई महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें