फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मौत, प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 14 Jun 2015 02:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली के गांव नगला रंबला में खेत में बनी झोपड़ी में प्रेमी के साथ घायल अवस्था में मिली किशोरी खुशबू ने शनिवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके घरवालों ने प्रेमी देवेंद्र पर एकतरफा प्यार में ब्लेड से गला रेतकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, घायल देवेंद्र की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बता दें, गांव नगला रंबला निवासी खुशबू (17) और देवेंद्र पास के ही खेत में हाकिम सिंह की झोपड़ी में घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने बताया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घरवालों के विरोध पर दोनों ने ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। मृतका के घरवालों ने बताया कि खुशबू के गले की नस कटने और खून ज्यादा बहने से उसे बचाया नहीं जा सका। उसके चाचा गिरवर का आरोप है कि घर से दोनों भाइयों की बरात कुबेरपुर गई थी। खुशबू हाकिम की पुत्रवधू मंजू को गीतों के लिए बुलावा देने झोपड़ी में गई थी। तभी वहां घात लगाए बैठे देवेंद्र ने उसके गले पर ब्लेड से वार करके घायल कर दिया। नाटक करने के लिए अपना गला रेतने की कोशिश भी की। वह खुशबू को घर से भगाकर ले जाना चाहता था। खुशबू के इनकार करने पर उसने गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं अस्पताल में भर्ती देवेंद्र का कहना है कि खुशबू के घरवाले दोनों के रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। एसओ खंदौली का कहना है कि खुशबू के पिता सौदान सिंह ने देवेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें