फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में अंक कम आए थे, 12 वीं का सिलेबस देख घबरा गई और...

Mon, 17 Jul 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
आगरा में लोहामंडी के राज नगर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि उसके 11वीं की परीक्षा में अंक कम आए थे। इसी से तनाव में थी। इसके बाद 12वीं का सिलेबस देखकर डिप्रेशन में आ गई। कहती थी, इतनी सारी किताबें कैसे पढ़ पाएगी। कई दिनों से ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पा रही थी। डिप्रेशन के चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


राज नगर निवासी हरिमोहन की बेटी अंजलि (17) रत्नमुनि जैन इंटर कालेज में पढ़ती थी। इस साल इंटर में आई थी। जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलाजी विषय से थे। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी के मुताबिक, परिवारीजनों ने बताया है कि पढ़ाई को लेकर दो महीने से तनाव में थी।

उसके पिता बीमार थे। वह अपने दूसरे घर पर अवधपुरी गए हुए थे। अंजलि का भाई उमाशंकर रविवार को सुबह दस बजे पत्नी को दवा दिलाने चला गया। 11 बजे लौटकर आया तो घर का गेट नहीं खुला।
विज्ञापन


इस पर पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। अंजलि का शव कमरे में पंखे की रॉड से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजलि चार बहन और एक भाई थे। वह सबसे छोटी थी। भाई उमाशंकर के साथ रहती थी। मां रामप्यारी का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें