फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की ऐसी दर्दनाक सजा, प्रेमिका के घरवालों ने युवक के नाखून तक उखाड़े

Mon, 17 Jul 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
man beaten
विज्ञापन
आगरा में एत्माद्दौला के नगला किशन लाल के रहने वाले युवक को शनिवार की शाम पड़ोस के मोहल्ले में बेरहमी से पीटा गया। रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर उसके पैर की हड्डी तोड़ दी गई। उसके हाथ के नाखून भी उखाड़ दिए। 
विज्ञापन


सिर में डंडा लगने से खून निकल आया। लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर चले गए। राहुल का कहना है कि उसे इतनी बर्बरता से इसलिए पीटा गया क्योंकि वह गलती से अपनी प्रेमिका के घर के पास चला गया था। उसने पुलिस से पिटाई की शिकायत की है।

राहुल (18) का कहना है कि पड़ोस के मोहल्ले की युवती से उसे प्रेम हो गया था। वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों दो महीने पहले घर से चले गए थे। परिवार का दबाव पड़ने पर लौट आए थे। इसके बाद दोनों के परिवारों ने तय कर दिया था कि वह एक दूसरे से मिलेंगे नहीं। तब से वह नहीं गया। उसने बताया कि शनिवार की रात वह कहीं जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान गली में चला गया। वहां जाकर पता चला कि यह तो उसी लड़की की गली है, जिससे वह प्यार करता था। तभी लड़की के परिवार वालों की नजर उस पर पड़ गई। उन लोगों ने उसे बहुत पीटा। उसने बताया कि यूपी-100 को फोन से सूचना दे दी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। ठीक होने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें