फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः यातनाओं के आगे भी जब नहीं झुकी बेटी, तब घरवालों ने दी बेरहम मौत

Tue, 12 Sep 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ताजगंज के देवरी रोड स्थित मोहल्ला कोटली बगीची में रविवार शाम को घरवालों के हाथों मारी गई बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा ने हर यातना सही। इसके बाद भी उसने अपने प्रेमी से शादी की जिद नहीं छोड़ी। ऐसे में उसके पिता और भाइयों ने उसे मारकर ही अपनी आन बचाने की सोची। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि नंदनी के परिवार को यह मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी दूसरी जाति के युवक से शादी करे। उसका प्रेमी भूपेंद्र राजपूत बिरादरी से है। वह मथुरा के नोहगांव का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात दो साल पहले नोएडा में हुई थी। इसके बाद प्यार हो गया। 

दोनों ने शादी करने की कसमें खा लीं। नंदनी मधु नगर स्थित प्राइवेट कॉलेज से बीएससी कर रही थी। वह दो बार घर से चली भी गई थी। दोनों बार भूपेंद्र के पास ही पहुंची। ऐसे में उसके परिवार को यकीन हो गया था कि वह भूपेंद्र से ही शादी करेगी। इसलिए नंदिनी के पिता भरतवीर, भाई ललितवीर और करणवीर ने उसे मारने का पूरा इरादा कर लिया था।  
विज्ञापन

ताऊ बोला, मैं सब संभाल लूंगा

पुलिस ने पहले नंदनी के पिता, भाई और घर के नौकर चंदन मिस्त्री को आरोपी बनाया था। मंगलवार को ताऊ रामवीर पर भी केस हो गया। उसके बारे में पता चला कि उसके कहने पर ही नंदनी की लाश फूंकी गई थी। उसने कहा था कि वह सब संभाल लेगा। 

ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक राजा सिंह ने बताया कि रामवीर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। रामवीर की पत्नी वीरवती भी आरोपी है। वह अस्पताल में भर्ती है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुल छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

मां! तेरा दिल कमजोर है, तू यहां से चली जा

नंदनी की हत्या साजिश के तहत की गई। उसे कई दिनों से यातनाएं दी जा रही थी। इसके बावजूद वह परिवार की मर्जी के अनुसार शादी के लिए तैयार नहीं थी। वह भूपेंद्र से ही शादी की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने बताया कि उसके पिता और भाइयों ने सोच लिया था कि उसकी हत्या करनी है। 

नंदनी के भाइयों ने रविवार को दोपहर में ही अपनी मां से कह दिया था कि वह ताई के घर चली जाए। अब पानी सिर से उतर गया है, नंदनी को जान से मारना होगा। मां ने कहा था कि कोई और उपाय नहीं है। इस पर उससे कहा गया कि उसका दिल कमजोर है, वह बेटी की हत्या देख नहीं पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें