फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बचाने आई भाभी को किया कमरे में बंद

Thu, 15 Jun 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पड़ोसी चार युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार पर हमला बोल दिया। युवती की भाभी को कमरे में बंद कर दिया और भाइयों को भी पीटा। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का निकला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना 13 जून की शाम छह बजे की है। युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां बाजार गई थी। इसका फायदा उठाकर ही पड़ोस के रहने वाले चार युवक और चार अन्य लोग घर में घुस आए। युवती को दबोच लिया। शोर सुनकर उसकी भाभी आ गई। 

आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता की मां और भाई आ गए। आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। 
विज्ञापन


इस पर एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि पड़ोसियों में किसी बात पर मारपीट हो गई थी। प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत पाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें