24 अक्तूबर की शाम को साढ़े छह बजे झाड़ियों में भगवान टाकीज के फुटपाथ पर रहने वाली 22 वर्षीय युवती मिली थी। वह बेेहोश थी। उसे उल्टी हो रही थीं। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार रात तकरीबन तीन बजे युवती की मौत गई थी।
आगरा केंद्रीय कारागार के पास बाइक से फेंके जाने के बाद अस्पताल में दम तोड़ने वाली युवती को पांच युवकों ने साजिश के तहत धोखे से नशा दिया था। इसी के तहत इनमें से दो युवक उसे दुष्कर्म के इरादे से बाइक पर ले गए थे। उसके विरोध पर फेंककर चले गए थे। पुलिस ने मंगलवार को पांचों को अदालत में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
24 अक्तूबर की शाम को साढ़े छह बजे झाड़ियों में भगवान टाकीज के फुटपाथ पर रहने वाली 22 वर्षीय युवती मिली थी। वह बेेहोश थी। उसे उल्टी हो रही थीं। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार रात तकरीबन तीन बजे युवती की मौत गई थी।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में पांच युवकों से पूछताछ की गई। इनमें कांड़ा उर्फ सद्दाम युवती को देहली गेट पर लेकर आया था। वह उसकी दोस्त थी। गणेश, मुकुल उर्फ मोहन देहली गेट पर शराब के ठेकेकेबाहर पहले से मौजूद थे। ये भी युवती के दोस्त थे। बाद में विजय उर्फ बनिया और आकाश पहुंचे। ये कांड़ा, गणेश और मुकुल के दोस्त हैं। साजिश के तहत युवती को बिरयानी में नशे की गोलियां दी गई। इसकेबाद कांड़ा, गणेश और मुकुल ने उसे आकाश और विजय के हवाले कर दिया।
पकड़े जाने के डर से भाग गए थे
आकाश और विजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती को धक्का देने के बाद उन्हें लगा कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए वहां से भाग गए थे।
सौतेला पिता लेकर गया शव
फिरोजाबाद से पीड़िता के सौतेले पिता आए थे। वह उसके रिश्ते के चाचा भी हैं। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया। शव का अंतिम संस्कार फिरोजाबाद में किया गया।
दिल का दौरा पड़ा था युवती को
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पीड़िता को ज्यादा नशा हो गया था। इस कारण उसे उल्टियां हो रही थीं। उल्टी श्वास नली में चली गई थी। इस कारण निमोनिया हो गया था। फेफड़ों में पहले से संक्रमण था। इससे युवती की हालत बिगड़ गई थी। उसको वेंटिलेटर पर रखा था, उसे दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
आरोपियों की तलाश में देखे 50 कैमरे, तीन में मिले फुटेज
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में सीओ लोहामंडी रितेश कुमार, थाना जगदीशपुरा के निरीक्षक बैजनाथ सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, थाना हरीपर्वत के निरीक्षक अजय कौशल, न्यू आगरा के निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी, एसआई रोहिताश सिंह, एसआई विनोद कुमार को लगाया गया।
एक टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी तो दूसरी टीम युवती की पहचान करने में। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए। हालांकि तीन फुटेज में आरोपी आ गए। आकाश और विजय देहली गेट के अस्पताल के फुटेज में आ गए। इसके बाद पांचों आरोपी शराब के ठेके पर नजर आए। इसके बाद बाइक से युवती को लेकर जाते हुए भी युवक नजर आ गए।
यह भेजे गए जेल
. गणेश उर्फ रिंकू निवासी सिकतरा, थाना एत्मादपुर, आगरा। ऑटो चालक हैं।
. मुकुल उर्फ मोहन निवासी भगवान टाकीज पुल के नीचे, पूर्व में गिहारा बस्ती हरीपर्वती में रहता था। ऑटो चालक है।
. कांड़ा उर्फ सद्दाम निवासी सैय्यद पाड़ा, आलमगंज।
. आकाश निवासी नाला बुुढ़ान सैय्यद- एसी, फ्रिज मेकेनिक
. विजय निवासी नाला बुढ़ान सैय्यद, एसी -फ्रिज मेकेनिक
गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई
पुलिस ने अपहरण, जहरखुरानी, षणयंत्र रचने और गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई है।