फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां और मामा करते हैं देह व्यापार, मुझे भी दलालों के हाथ बेचा', पीड़ित युवती की आपबीती

Sat, 31 Aug 2019 03:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक युवती ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मां और मामा पर उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि जिस युवक की मदद से देह व्यापार के दलदल से बाहर निकली, मां और मामा ने उसके खिलाफ ही झूठा केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसके घर में देह व्यापार होता है। मामा भी आगरा के हैं। वो कोलकाता गए थे। वहां से फोन किया कि उसके छोटे भाई का बर्थ डे मनाना है। वो 11 जनवरी को कोलकाता पहुंची तो वहां उसे दलाल के हाथों बेच दिया गया। उसे कोठे पर रखा गया। उसका यौन शोषण हुआ। 

वहां आगरा की और भी युवतियां मिलीं। उन्होंने आपबीती सुनाई तो उनमें से कई ने बताया कि उन्हें भी उसी के मामा ने भेजा है। युवती ने बताया कि अपने एक मित्र की मदद से वो भाग सकी। उसे लेकर आगरा आई। वहां उसके मां और मामा ने उस युवक के खिलाफ उसके ही अपहरण का केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पास हैं कई सबूत

इस पर सीओ सदर विकास जायसाल का कहना है कि मामला पारिवारिक है। युवती जो आरोप लगा रही है, उसकी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। युवती का कहना है कि उसके पास कई साक्ष्य हैं। 

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद युवती ने कई ऐसे फोटो भी मीडिया के सामने रखे जिसमें उसकी मां और मामा ग्राहक के साथ शराब पार्टी और अय्याशी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे फोटो भी दिखाए जिसमें नोटों की गड्डी के ऊपर बाकायदा लड़कियों के नाम लिखे थे। युवती का कहना था कि पुलिस इन साक्ष्यों को नहीं देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें