फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में युवती से गैंगरेप, घर के पास फेंक कर भागे दरिंदे

Thu, 14 Sep 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी दो दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर ले गए थे। इसके बाद उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में घर के बाहर फेंक गए। परिवारीजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला 22 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है। दो दिन पहले वह कोचिंग के लिए गई थी। परिवारीजनों का कहना है कि वहीं से गांव के ही रमेश, पंकज, अनिल और मुकेश उसे अपने बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। मामले में परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। 

पीड़ित युवती के परिवारीजनों का कहना है कि उन्होंने मंगलवार रात को घर के ही पास एक युवती के कराहने की आवाज सुनी। जब वहां पहुंचे तो देखा उनकी बेटी गंभीर हालत में वहां पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। परिवारीजनों ने उसे तत्काल सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप से पहले दिया नशा

थाना करहल के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के बयान अभी लिए जाने हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं परिवारीजनों को यह भी कहना है कि युवती की हालत देखकर लग रहा था कि उसे नशा भी दिया गया है। इसके बाद गैंगरेप किया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें