फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के होटल में चल रहा था हाईटेक जुआ, ऐसे दूसरों के पत्ते पता कर लेते थे शातिर

Tue, 03 Oct 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जुअा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना लोहामंडी के किदवई पार्क स्थित भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद यशपाल गोला के गेस्ट हाउस में पुलिस ने हाईटेक जुआ पकड़ा। इलेक्ट्रानिक डिवाइस के इस्तेमाल से सरगना खेलने वालों के पत्तों का पता कर रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। मौके से सात जुआरियों को पकड़ लिया गया। कुछ भागने में सफल रहे। पुलिस जुआरियों को पैदल ही थाने तक लेकर आई। इससे लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी अपना मुंह छिपाते रहे। 

किदवई पार्क स्थित गोला गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को जुए की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया। गेस्ट हाउस के कमरे में नाल पर जुआ खेल जा रहा था। छापे से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सात लोग पकड़ लिए गए। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया पकड़े गए आरोपियों में विक्की शर्मा (शास्त्रीपुरम), अशोक कुमार, दीपक सिंह, पवन, रिंकू, गुलाब सिंह (सभी निवासी नौबस्ता) और सत्येंद्र (बरौली अहीर) हैं। 

पैदल थाने ले गई पुलिस

उनके पास से 76 हजार रुपये, ताश की गड्डी और चार बाइकें मिलीं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सातों आरोपियों को पुलिस तकरीबन डेढ़ किलोमीटर पैदल चलाकर थाने पर लेकर आई। लोहामंडी बाजार में लोगों ने पुलिस के साथ जुए के आरोपियों को देखा तो भीड़ लग गई। 

लोग मोबाइल से फोटो भी खींचने लगे। इस पर आरोपी अपना मुंह भी छिपाने लगे। थाने पर भी भीड़ लग गई। गेस्ट हाउस भाजपा नेता और पूर्व पार्षद यशपाल गोला का है। उनका बेटा नीरज गेस्ट हाउस चलाता है। 

उसका नाम भी मुकदमे में शामिल किया गया है। गेस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि यहां सुबह एक जनप्रतिनिधि का हाल में ही विधान सभा प्रतिनिधि नियुक्त किया नेता भी ठहरा हुआ था। वह पुलिस के आने से पहले निकल चुका था।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है डिवाइस

इंस्पेक्टर ने बताया कि सरगना शास्त्रीपुरम का विक्की है। उसका कारगिल पर फर्नीचर का शोरूम है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जुआ के दौरान ताश के पत्तों के बारे में पता करने के लिए एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा था। डिवाइस दिल्ली से एक से डेढ़ लाख रुपये में खरीदी गई थी। 

डिवाइस बिल्कुल मोबाइल जैसी होती है। इसके साथ एक सेंसर भी होता है। पत्तों को खेलने वालों को बांटने से पहले मोबाइल से सरगना एक बार स्कैन कर देता है। इसके बाद सेंसर के जरिये यह पता चल जाता है कि किस पर कौन सा पत्ता है। पत्तों के जानने के बाद ही चाल चली जाती है। 

जिन लोगों को छोटे पत्ते होते हैं उनके बारे में पता करके ज्यादा की चाल चली जाती थी। हालांकि सरगना का साथी डिवाइस को लेकर भाग गया। उसके बारे में पता किया जा रहा है। इस डिवाइस का इंटरनेट पर विज्ञापन भी आता है। ऐसी ही डिवाइस फिल्म रेस-2 में भी दिखाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें