चीन की कंपनी की मदद से कनाडा, अमेरिका एवं सऊदी अरब से इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल कराने वाला मिनी टेलीफोन एक्सचेंज हाईवे के माहेश्वरी नगर में पकड़ा गया है। इस फर्जी एक्सचेंज को चलाने वाले मास्टरमाइंड समेत तीन युवक गोविंदनगर और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन
देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ तो नहीं हुआ, आउटगोईंग एवं रिसीविंग कॉलों की छानबीन की जा रही है। टावर पर बढ़ते लोड के चलते कॉल ड्राप हो रही थी। बीएसएनएल अफसरों ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई से शिकायत की। एसएसपी ने गोविंदनगर एवं स्वाट टीम को लगाया।
पुलिस लाइन में एसएसपी ने बताया कि गुरु ग्राम के मोहल्ला खातीपाड़ा निवासी निशांत शर्मा पुत्र जयप्रकाश और उसके दो साथी गुरुग्राम के सोहना निवासी अनिल बंसल पुत्र मामचंद बंसल, दिल्ली की जहांगीरपुरी निवासी ध्रुव सिंह पुत्र हरिभान को पकड़ा है।
विज्ञापन
यह विदेशों से चीन की कंपनी की मदद से वॉयस कॉल सस्ते दरों पर कराते थे। देश की आंतरिक सुरक्षा के चलते आउटगोईंग एवं रिसीविंग कॉल की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार और डीआईजी से 10 हजार रुपए के इनाम की संस्तुति की है।
इंटरनेट के जरिए हो रही कॉल पर आईबी, यूपी एटीएस, आर्मी इंटेलीजेंस, एसटीएफ की टीमें भी जुटीं थी। पर इनको ऐसा कुछ खास नहीं मिला था, जिसमें पाकिस्तान या फिर आंतकी संगठन की कोई बातचीत सामने आई हो। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में निशांत 2015 में मेरठ से पकड़ा गया था। उसने बी-टेक कर रखी है।
दो सीपीयू, तीन गेटवे मशीन, दो मोडम, एक मॉनीटर, दो कीबोर्ड, एक राउटर, तीन पावर स्ट्रिप, एक बैटरी, एक इनवर्टर, तीन स्विच, सात केबिल, दह पावर केबिल, 33 सिम रिलायंस कंपनी, 47 सिम बीएसएनएल।