फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक के चार छात्र गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र के हॉस्टल में सहपाठी का दबंग छात्र कर रहे थे यौन उत्पीड़न - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में छात्र के साथ हॉस्टल में कुकर्म करने के मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके तीन साथी भी पकड़ लिए गए। उन पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बता दें, सभी आरोपी अपनी उम्र 18 साल से कम बता रहे थे। मगर, इसका प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

झांसी का 15 वर्षीय किशोर शिक्षण संस्थान में पालीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह क्षेत्र के ही एक हॉस्टल में रहता है। हॉस्टल में सहारनपुर, कानपुर देहात, बलिया, फतेहपुर के छात्र भी रहते हैं। सभी एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी उम्र भी पीड़ित छात्र से कुछ ज्यादा है। आरोप है कि किशोर से तीन दबंग छात्र काफी समय से रुपये मांग रहे थे। विरोध पर उसके साथ मारपीट करते। इसकी शिकायत शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल से की गई। इसका पता चलने पर छात्रों ने उसे जबरन शराब पिलाई और पिटाई की। 24 जनवरी को किशोर अपने घर गया था। उसने अपनी मां को बताया कि दो छात्रों ने उसका लैंगिक शोषण किया। अन्य छात्र उनका सहयोग करते थे। सोमवार को पीड़ित परिवारीजन आगरा आए। छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रंगदारी, मारपीट, बलवा और कुकृत्य और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने किशोर से कुकर्म के आरोपी एक छात्र को हास्टल से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी तीन छात्र भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं आरोपी छात्र खुद को नाबालिग बता रहे थे। मगर, साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। अब वह प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश करेंगे। नाबालिग साबित होने पर ही उन्हें किशोर गृह भेजा जाएगा। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपी छात्र धमकाकर चुप कर देते थे। दो छात्र उसके साथ कुकर्म करते थे। अन्य बाहर ही खड़े रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें