फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफे की चार दुकानों से लाखों का माल चोरी

Wed, 01 Feb 2017 01:20 AM IST
सराफे की चार दुकानों से लाखों का माल चोरी
विज्ञापन
सराफे की चार दुकानों से लाखों का माल चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के सराफा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने चार दुकानों के ताले काटकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वैड की टीम बुलवाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

रात को चोरों ने गैस कटर की मदद से विनोद जैन उर्फ भोला की दुकान के ताले काटकर अंदर घुसे। वहां से वे पांच किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के गहने और 20 हजार रुपये ले गए। अमित गुप्ता की दुकान से 500 ग्राम चांदी, सतेंद्र वर्मा की दुकान से पांच किलो चांदी, 10 ग्राम सोने के गहने और प्रवेश गुप्ता की दुकान से सात किलो चांदी, 150 ग्राम सोने के गहने चोर ले गए। जबकि रमाकांत लाइट वालों की दुकान का शटर काटने की कोशिश की। लेकिन जगार होने पर चोर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वैड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, आक्रोशित व्यापारियों ने दिन भर बाजार बंद रखा। उन्होंने पुलिस से मामले की जल्द से जल्द खुलासा करने मांग की है।

दिन में ठगी, रात में चोरी
आगरा। थाना छत्ता पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्तों में फखरुद्दीन उर्फ फौजी (नगला बरी, रामगढ़, फीरोजाबाद), आमिर (अब्बास नगर, रामगढ़, फीरोजाबाद) और आजाद (सीता नगर, रामबाग) हैं। दिन के समय गैंग लोगों के साथ ठगी करता है। गैंग के निशाने पर राह चलते लोग रहते हैं। एक बदमाश पहले सड़क पर सोने की अंगूठी और कुंडल खोने का नाटक करता है। दूसरा उसे बरामद करने के बहाने राहगीर से बात करने लगता है। बाद में तीसरा बदमाश उसे खरीदने के बहाने पहुंच जाता है। मगर, खुद झगड़ने लगते हैं। लोग समझते हैं कि जेवर को लेकर झगड़ रहे हैं। राहगीर को पीतल का आभूषण सोना का बताकर सस्ते दाम में बेचकर रफूचक्कर हो जाते हैं। रात में गैंग घर और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करता है। 15 जनवरी को बेलनगंज में चार दुकानों में हुई चोरी की वारदात में भी इसी गैंग का हाथ था। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला में दो स्थानों पर चोरी
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात को घर और दुकान को निशाना बनाया। टेढ़ी बगिया निवासी अभि शर्मा के घर में घुसे चोर एक लाख के जेवरात और पांच हजार रुपये ले गए। अभि चांदी कारीगर है। रात में चोर छत के रास्ते से घुस गए। परिवारीजनों को इसकी भनक नहीं लग सकी। अलमारी से जेवरात और नकदी ले गए। वहीं चोरों ने कटरा वजीर खां स्थित एक एजेंसी को निशाना बनाया। चोर एक कार्टन में सामान ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें