फिरोजाबाद जिले की थाना नगला खंगर पुलिस को जिस अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने तलब किया था, उस आरोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद एसपी ग्रामीण ने जांच कराने की बात कही है।
नगला गंगाह निवासी सतेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि उसके पुत्र को कुछ लोगों ने जला दिया था। सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान 11 अगस्त 2018 को मौत हुई थी। मृत्यु होने से पूर्व दर्ज हुए मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर शेखर, प्रेमपाल, बंटू व मनोज के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।
सतेंद्र ने कहा थाना पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने थानाध्यक्ष नगलाखंगर को आठ जनवरी 2019 को तलब किया था।