फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू आगरा में दवा व्यवसायी पर फायरिंग

Fri, 18 Dec 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा कंपनी नेक्सचर मेडिकेयर के मालिक जीवनदत्त शर्मा (45) को गुरुवार रात करीब आठ बजे न्यू आगरा कॉलोनी में ताबड़तोड़ छह गोलियां दागी गईं। तीन उन्हें लगीं जबकि तीन शरीर को छूते हुए निकल गईं। उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे उनका पूर्व पार्टनर शत्रुघ्न दुबे के साथ चल रहा विवाद है। एफआईआर में दुबे के अलावा उनके दोस्त गुड्डा गुरू भी नामजद है। दो हमलावर अज्ञात हैं। पुलिस ने दुबे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दयालबाग के कृष्णा बाग के नील कमल अपार्टमेंट निवासी जीवन दत्त शर्मा उर्फ जेडी का ऑफिस न्यू आगरा में श्री टाकीज के पास दया कांप्लेक्स में है। इसके पास ही कर्मयोगी एन्कलेव, कमला नगर निवासी उनके पूर्व पार्टनर शत्रुघ्न दुबे का बी-36 में दफ्तर है। वह अपने ऑफिस से निकले ही थे कि दुबे ने पार्टनरशिप का पुराना विवाद निपटाने के बहाने से फोन करके उन्हें अपने दफ्तर बुला लिया। वहां गुड्डा गुरु, उसका बहनोई और एक अन्य शख्स भी मौजूद था। परिवारीजनों ने बताया कि गुड्डा गुरु के साथ भी जेडी का लेन-देन का विवाद था। दुबे के दफ्तर पहुंचते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डाक्टर ने बताया कि उन्हें गर्दन, सीने और जांघ पर एक एक गोली लगी है। इसके अलावा पेट, सिर और हाथ को छूते हुए गोलियां निकल गईं। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर और पिस्टल के छह खोखे बरामद किए हैं।  
जब हमलावर भाग गए तो जेडी बाइक सवार की मदद से खुद ही न्यू आगरा थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुबे को हिरासत में ले लिया गया है। गुड्डा गुरु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें