फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद से भरा कैंटर बना आग का गोला

Fri, 29 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
कुबेरपुर से दिल्ली ले जाए जा रहे बारूद से भरे कैंटरमें यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदोली इंटरचेंज के पास अचानक आग लग गई। कैंटरधू धू कर जलने लगा। पल भर में ही आग का गोला बन गया। गनीमत यह रही कि आग लगते ही ड्राइवर और  हेल्पर कूद कर बच गए। उधर एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी मच गई। वाहनों को रोक देना पड़ा।
विज्ञापन

दमकल के पहुंचने से पहले ही कैंटरमें रखा पूरा सामान खाक हो गया। इसके टायर तक जल गए। घटना गुुरुवार शाम करीब छह बजे की है। ट्रक में देसी बम और आतिशबाजी बनाने के लिए बारूद रखा था। बम के फटने की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। ट्रक का चालक और हेल्पर आग लगते ही कूद पडे़ थे। इसके बाद भाग निकले। माना जा रहा है कि उनके पास बारूद ले जाने का लाइसेंस नहीं था।
करीब एक घंटे बाद दमकल की चार गाड़ी पहुंची। तब तक ट्रक खाक हो चुका था। इसके बाद भी चालक और हेल्पर नहीं आए। पुलिस का अनुमान है कि यह कैंटर एत्मादपुर के धौर्रा गांव का हो सकता है। यहां बड़े पैमाने पर आतिशबाजी का काम होता है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें