फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में कमरे में रो रही थी नाबालिग बेटी, मां ने पूछा तो बताई पिता की 'काली करतूत'

Tue, 21 May 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


राधाकुंड के एक मोहल्ल में एक पिता अपनी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। एक साल से सह रही बेटी 16 मई की रात घर में रोती मिली तो मां ने रोने का कारण पूछा। मां को सबकुछ बेटी ने बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

महिला के अनुसार बेटी ने बताया कि पिता ने एक साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वो चुपचाप सहती रही। मां पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके नाबालिग बेटी को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें