फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से परेशान मां ने की  आत्महत्या की कोशिश 

Tue, 23 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
ताजगंज में एक बेटा अपनी मां को दो वक्त की रोटी नहीं दे सका। बात-बात पर उससे झगड़ा करता। इससे आहत होकर मां ने सोमवार रात को जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसे बचा लिया। इसके बाद थाने लेकर आए। सूचना पर आई बेटी मां को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

ताजगंज की रहने वाली बबली (50) (परिवर्तित नाम) की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। आरोप है कि बेटा मां को ठीक से नहीं रखता है। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता है। वह किसी तरह शादी और पार्टियों में पूड़ियां बेलने का काम करती हैं। पिछले कई माह से काम नहीं मिलने के कारण वह पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। चार दिन से घर में आटा भी नहीं था। बेटे ने भी भोजन नहीं दिया। सोमवार को बेटे ने मां से हद दर्जे की बदसलूकी की। इससे बबली काफी आहत हो गई। वह शाम को घर से निकल गईं। जवाहर पुल पर आकर यमुना में छलांग लगा दी। उन्हें कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। इस पर गोताखोरों ने भी छलांग लगा दी। इसके बाद उन्हें बचाकर ले आए। उन्हें थाने लेकर आए। जानकारी मिलने पर बबली की बेटी और दामाद भी थाने आ गए। वह उन्हें अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें