फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से शिकायत पर खफा बाप ने बेटी पर तेजाब फेंका

Sun, 30 Apr 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई शिकायत से खफा पिता ने अपनी बेटी पर उसके घर हाईवे थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में जाकर तेजाब फेंक दिया। दामाद और तीन साल की मासूम भी चपेट में आ गए। पीएमओ में शिकायत तो आरोपी की पत्नी ने ही की थी लेकिन उसे शक था कि उसकी विवाहिता बेटी ही सब करा रही है। तेजाब फेंककर भागे पिता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।। झुलसी महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को तड़के करीब चार बजे हाथरस के हाथरस गेट निवासी मानिकचंद तेजाब भरी बोतल लेकर अपनी बेटी खुशबू (25) पत्नी विनोद के घर पहुंचा। यहां उसकी बेटी और दामाद पिछले एक साल से किराये का मकान लेकर रहते हैं। विनोद प्लंबरिंग का काम करता है। दरवाजा खुशबू ने ही खोला था। मानिकचंद ने अपनी बेटी खुशबू पर बोतल में भरा तेजाब फेंक दिया। उसके चेहरे पर तेजाब गिरा। गेट के पास ही चारपाई पर सो रहे विनोद और उनकी तीन साल की बच्ची तृषा भी मामूली रूप से झुलस गए। शोर मचा तो मानिकचंद भाग गया। 

गांव वालों ने सूचना दी तो हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल ले आई। खुशबू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कालेज, आगरा रेफर कर दिया गया। हाईवे पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मान रही है। वहीं खुशबू के पति विनोद का कहना है कि उसका ससुर मानिकचंद अपनी पत्नी सरिता के साथ दुर्व्यवहार करता है। पिछले दिनों सरिता ने प्रधानमंत्री आफिस में पत्र भेजकर शिकायत की थी। पीएमओ से आए पत्र के बाद पुलिस जांच में जुट गई। खुशबू भी पिछले महीने हाथरस के थाने में जाकर अपनी मां के पक्ष में बयान देकर आई थी। इससे मानिकचंद खफा था। उसे लगता है कि उसकी खुशबू ही अपनी मां उसके खिलाफ भड़का रही है।   
विज्ञापन

  पैसे लेकर की थी बेटी की शादी  मानिकचंद के दामाद विनोद ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद का कहना है कि उसका ससुर रुपये लेकर शादियां कराता है। गरीब लड़कियों को बेच देता है। अपनी छोटी बेटी की शादी भी रुपये लेकर की थी। इसका भी विरोध खुशबू करती थी। इसे लेकर ही बाप-बेटी में अक्सर विवाद होता रहता था। मामले में एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी झुलसी महिला के बयान नहीं हो सके हैं। उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें