फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाला पिता ही निकला हत्यारा, फेसबुक पर फोटो देख उठाया कदम

Mon, 15 Jul 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के थाना पटियाली में बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाला पिता ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है।
विज्ञापन


थाना पटियाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। 19 मई शाम को किशोरी का शव भूसे की बुर्जी के समीप पड़ा मिला। हत्या का आरोप किशोरी के प्रेमी पर लगाया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस को किशोरी के परिजनों पर शक था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजन और रिश्तेदारों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म

जांच में मामले का खुलासा हो गया। किशोरी की हत्या में उसके पिता का ही हाथ निकला। पुलिस ने आरोपी पिता को दरियावगंज स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल लिया। 

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जांच पड़ताल में पिता ही हत्यारा निकला। उसने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को भूसे की बुर्जी के पास फेंक दिया था। 

बेटी की हत्या करने वाले पिता का कहना है कि, पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी का फोटो अपने साथ खींचकर फेसबुक पर डाल दिया था। गांव में इस बात की चर्चा होने लगी। जिससे उसकी हत्या कर उसके प्रेमी को फंसाना चाह रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें