फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू की बरामदगी के लिए नए सिरे से जांच

Sun, 27 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌ब‌िटटू - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कमला नगर से अभिषेक उर्फ बिट्टू को अगवा हुए 81 दिन बीत चुके हैं। पुलिस की कई टीम उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई हैं, लेकिन अब तक नतीजा जीरो निकला है। अब पुलिस फिर से पुराने तथ्यों को खंगालेगी। अगर, कोई नई बात सामने आएगी तो उस दिशा में भी काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, पांच जनवरी से अपहृत बिट्टू की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। 21 मार्च को पिता संजय अग्रवाल ने पैदल मार्च निकाला था। पुलिस ने परिवारीजनों को आश्वासन दिया था कि उनके बेटे की तलाश के लिए कई टीमों को फिर से लगाया जाएगा। मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, ऋषिकेश, कैला देवी और मेहंदीपुर बालाजी में मंदिरों मेें पुलिस फोटो लेकर गई, लेकिन यहां से कुछ सफलता नहीं मिल सकी। संजय अग्रवाल का कहना है कि घटना के बाद एक  बच्चा खुद को चश्मदीद बताते हुए दावा कर चुका है कि उसके सामने ही सफेद रंग की वैन में बदमाश बिट्टू को अगवा कर ले गए थे, लेकिन पुलिस शुरू से यही मान रही है कि वह खुद ही गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तक ठीक से नहीं चेक किए। शनिवार को वह एसपी सिटी से मिले। उन्होंने पुराने तथ्यों पर ही पुलिस की जांच आगे बढ़ाने की मांग की। उधर, एसपी सिटी का कहना है कि बिट्टू की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। हर पहलू को जोड़कर पुलिस की टीम जांच में लगी हैं। पुलिस उसके दोस्त और चश्मदीद से भी फिर से पूछताछ करने पर विचार बना रही है। अगर, कोई क्लू मिलेगा तो उस पर काम किया जाएगा।
बाक्स
‘जन्मदिन पर तो मेरा बेटा लौटा दो’
रविवार को बिट्टू का जन्मदिन है। बेटे के अब तक न लौटने से मां-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पिता संजय अग्रवाल बस एक ही बात कह रहे हैं कि जन्मदिन पर तो मेरा बेटा लौटा दो। मैं धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाऊंगा। बेटा मिल गया तो सारी खुशियां भी मिल जाएंगी। शनिवार को भी बेटे की वापसी को लेकर मंदिर में प्रार्थना करने भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें