एटा में अपने घर से विद्यालय जा रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। मामले में छात्रा के भाई ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया है कि एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बीते एक सितंबर को छात्रा पैदल ही घर से अपने विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि तभी मोनू निवासी दिनेश नगर उसे जबरन पकड़ लिया और खींचकर एकांत में ले गया।
यहां आरोपी ने लवली सहित अपने एक अन्य दोस्त के साथ छात्रा के साथ गंदी हरकतें की और फिर उनकी अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। आरोपियों के चंगुल से छूटी छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
इस पर छात्रा के भाई ने मामले की शिकायत एसएसपी से शिकायती पत्र सौंपकर की। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज की गई है।