फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, ससुर की हत्या, दामाद-बेटी सहित तीन घायल

Thu, 31 Jan 2019 11:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार के लोग
विज्ञापन
एटा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक वृद्ध की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हो रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


घटना थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला टिमरूआ की है। गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। बुधवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। 

घटना में वृद्ध नत्थू सिंह, उसका दामाद मनीराम, सावनश्री पत्नी मनीराम और धनीराम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नत्थू सिंह की मौत हो गई। नत्थू सिंह 10 दिन पहले भी अपने दामाद के घर आया था। 
विज्ञापन


उधर, सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें