फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल में हुई 'शर्मनाक' घटना, सहम गई विदेशी युवती, युवक गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। फतेहाबाद रोड स्थित फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में विदेशी युवती के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


शराब के नशे में इस युवक ने कमरे के गेट को तोड़ने तक की कोशिश की थी। युवती को अपशब्द कहे और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी युवक  प्रवेश (25) उर्खरा रोड स्थित गोविंद नगर का रहने वाला है। होटल में गुरुग्राम की एक खाद कंपनी की सेमिनार चल रही है, जो 19 जनवरी को शुरू हुई थी और 24 जनवरी तक चलेगी। 

विज्ञापन

डीजे पार्टी के बाद हुई घटना

इसमें भाग लेने के लिए विदेश से भी प्रतिनिधि आए हैं। इनमें कई महिलाएं हैं। 21 जनवरी की रात में डीजे बैंड का परफॉरमेंस था। डीजे बैंड के सहयोग के लिए इवेंट कंपनी ने प्रवेश और उसके साथियों को बुलाया था।

परफॉरमेंस के बाद जब प्रतिनिधि अपने कमरों में चले गए, तभी प्रवेश एक कमरे के गेट पर पहुंचा। उस कमरे में विदेश से आई युवती थी। आरोप है कि प्रवेश ने कमरे को पीटा। उसका गेट तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान तमाम धमकियां देता रहा। इससे युवती दहशत में आ गई।

उधर, खाद कंपनी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर प्रवेश भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। कंपनी के मैनेजर ने पर्यटन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना के प्रभारी ने बताया कि प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

सहम गई युवती, गुमसुम हो गई

खाद कंपनी के अधिकारियों ने युवती से बात की तो वह बुरी तरह से सहमी हुई थी। वह गुमसुम हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से कहा कि युवती अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहती है।

आरोपी बोला, नशे में गलती हो गई

आरोपी युवक प्रवेश से की गई पूछताछ के हवाले से पुलिस का कहना है कि उसने कुबूल किया है कि वह गेट पीट रहा था। उसने बताया है कि वह नशे में आपा खो बैठा। 

पीछा करते हुए पहुंचा था युवक 

होटल के स्टाफ ने बताया कि डीजे परफॉरमेंस के बाद जब विदेशी युवक अपने कमरे की ओर चली, तभी प्रवेश उसके पीछे चल दिया। जैसे ही युवती कमरे में घुसी, वैसे ही प्रवेश ने कमरे के गेट को खोलने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें